ट्रंप ने तोड़ी 45 साल पुरानी कसम, जिनपिंग के साथ शराब पीते वीडियो वायरल, दुनिया दंग!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सख्त जीवनशैली और शराब से कोसों दूर रहने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन चीन से आई एक खबर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें ट्रंप राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक राजकीय भोज के दौरान जाम टकराते और उसका घूंट लेते नजर आ रहे हैं। 1981 में एक पारिवारिक त्रासदी के बाद उन्होंने जिस चीज को कभी हाथ न लगाने की कसम खाई थी, क्या बीजिंग की इस शाम उन्होंने वो नियम बदल दिया? जानते हैं इस दुर्लभ पल के पीछे की पूरी कहानी।
डोनाल्ड ट्रंप के शराब न पीने के पीछे एक भावुक वजह रही है। 1981 में उनके बड़े भाई फ्रेड ट्रंप की मौत शराब की लत के कारण हो गई थी। इस घटना से दुखी होकर ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वे कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे। पिछले 45 सालों में उन्हें कभी किसी पार्टी या समारोह में शराब पीते नहीं देखा गया। यहाँ तक कि 2017 की चीन यात्रा पर भी उन्होंने शराब से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन इस बार का नज़ारा कुछ अलग था।
चीन में राजकीय भोज के दौरान शराब परोसना केवल भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक प्राचीन परंपरा है। झौ और तांग जैसे महान राजवंशों के समय से ही इसे मित्रता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। शी जिनपिंग के हर बड़े आयोजन में ‘माओताई’ जैसी पारंपरिक चीनी शराब परोसी जाती है। माना जा रहा है कि ट्रंप ने इस बार मेजबान देश की संस्कृति और राष्ट्रपति जिनपिंग के प्रति सम्मान दिखाने के लिए अपनी पुरानी प्रतिज्ञा को किनारे रखकर जाम का एक घूंट लिया।
이게 존경이구나.
45년 동안 술을 한 방울도 입에 대지 않기로 유명한 트럼프 대통령이 시진핑 주석의 국빈 만찬에서 술 한 모금을 삼켰다. 외신은 “시진핑에 대한 존경의 표시”로 해석했다. pic.twitter.com/ECttuZ4vrD
— James Kim (@King_James_Kim) May 14, 2026
इस राजकीय भोज का खाना बेहद शाही और पारंपरिक चीनी स्वाद से भरपूर था। मेन्यू में स्टार्टर के साथ टमाटर के सूप में लॉबस्टर, मशहूर बीजिंग रोस्ट डक और क्रिस्पी बीफ रिब्स जैसे पकवान शामिल थे। इसके अलावा सरसों की चटनी में तैयार सैल्मन मछली और मीठे में तिरामिसू व आइसक्रीम का भी इंतजाम था। इस खास दावत के दौरान ट्रंप और जिनपिंग एक ही टेबल पर बैठे थे, जहाँ दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच आपसी रिश्तों पर चर्चा हुई।
