‘हमास ने हथियार नहीं डाले तो खत्म कर दूंगा…’, गाजा पीस बोर्ड की शुरुआत कर बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय स्विट्जरलैंड के दावोस में हैं. उन्होंने गुरुवार को दावोस में बोर्ड ऑफ पीस चार्टर में हिस्सा लिया. इस दौरान ट्रंप ने गाजा पीस बोर्ड की साइनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेते हुए कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक है. यह गाजा पीस बोर्ड के आधिकारिक गठन का मौका है. मिडिल ईस्ट में शांति है लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. हमने आठ युद्ध रुकवाए हैं और मुझे लगता है कि एक और युद्ध जल्द ही सुलझने जा रहा है. ट्रंप ने हमास को दो टूक चेताते हुए कहा कि अगर हमास हथियार नहीं छोड़ता है तो उसका खात्मा कर दिया जाएगा.
