मुंबई में समुद्र के अंदर बनी टनल… यह भारत की पहली अंडरसी टनल
देश की पहली अंडरसी टनल यह मुंबई की कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 2.072 किमी लंबी इस सुरंग को बनाने के लिए देश की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया। यह टनल में अत्याधुनिक Saccardo Ventilation System लगाया गया है। देश में पहली बार किसी रोड ट्रांसपोर्ट टनल में इस सिस्टम का यूज हो रहा है। यह मरीन ब्रिज मोनोपाइल्स पर टिका है जिसका देश में पहली बार इस्तेमाल हुआ है। मुंबई कोस्टल रोड का दो चरणों में विकास किया जा रहा है। कोस्टल रोड की कुल लंबाई 29.2 किलोमीटर है और इसकी कुल लागत 13,898 करोड़ रुपये है। आज खोले गए 9.87 किमी लंबे सेक्शन में से 7.87 किमी का काम एलएंडटी ने किया है।
इस अंडरसी टनल के बनने से मरीन ड्राइव से वर्ली का 45 मिनट का सफर मात्र आठ मिनट में पूरा हो सकेगा। इस टनल का निर्माण इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुबो ने किया है। इस कंपनी ने देश-विदेश में कई शानदार प्रोजेक्ट बनाए हैं। इनमें अयोध्या में राम मंदिर, द्वारका एक्सप्रेस, मुंबई का अटल सेतु, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि मुंबई के कोस्टल रोड प्रोजेक्ट को बनाने में देश की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया। इसका डायमीटर 12.19 मीटर था। इस रोड के बनने से मुंबई के लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। कोस्टल रोड का दूसरा फेज यानी बांद्रा-वरसोवा सी लिंक के 2027 तक पूरा होने की संभावना है।
मुंबई में इस समय कई मेगा प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। कोस्टल रोड का पहला फेज पूरा हो चुका है जबकि हाल में देश के सबसे बड़े सी-ब्रिज अटल सेतु को भी खोला जा चुका है। नवी मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट बन रहा है जिसका कमर्शियल ऑपरेशन अगले साल मार्च में शुरू होने की उम्मीद है। यह पूरा प्रोजेक्ट 2031 में शुरू होने की संभावना है। देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई और अहमदाबाद के बीच विकसित की जा रही है। इसका पहला फेज 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही ऐरोली-कटाई टनल और ऐरोली-कल्याण-शिल कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। टनल रोड 17 किमी लंबी और कॉरिडोर 33.8 किमी लंबा है। इस पर काम इसी साल पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का भी काम चल रहा है जिसके दिसंबर 2026 में खुलने की संभावना है।
