रायपुर में मिला दुर्लभ दोमुंहा ‘रेड सैंड बोआ’ सांप, घर से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
रायपुर में सालों बाद दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप देखा गया। भाठागांव के एक घर में सांप मिलने की सूचना पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इस सांप की कीमत करोड़ों रुपए होने की बात कही जाती है। अंधविश्वास और भ्रामक प्रचार के कारण इसकी तस्करी की कोशिशें भी होती हैं।
ऐसे में रेड सैंड बोआ सांप मिलने पर उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत एनिमल रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।
रेड सैंड बोआ चूहों और दूसरे छोटे जीवों को खाता है। इससे खेतों में चूहों की संख्या नियंत्रित रखने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। इसे नुकसान पहुंचाने के बजाय इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग या एनिमल रेस्क्यू टीम को देनी चाहिए।
