उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। देवरिया के रुद्रपुर में दो शादीशुदा महिलाओं ने अपने-अपने पतियों को छोड़कर एक-दूसरे से शादी कर ली। दोनों शादीशुदा महिलाओं की शादी जिले में ही नहीं बल्कि पूरे यूपी में चर्चा का विषय बन गई है। आपस में शादी करने वाली महिलाओं का नाम कविता और गुंजा है। रुद्रपुर में स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में शादीशुदा महिला कविता और गुंजा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई। आपस में प्यार करने वाली सहेलियों ने मांग में सिंदूर भरा और एक-दूसरे के गले में माला पहनाकर एक साथ जीने की कसमें खाई। समलैंगिक विवाह करने वाली दोनों महिलाओं ने बताया कि वह अपने-अपने पतियों के व्यवहार से काफी परेशान थीं। गुंजा ने अपना नाम बदलकर अब बबलू रख लिया है। कविता ने बताया कि दोनों के पति बहुत ज्यादा शराब पीते थे और हमेशा मारपीट करते थे। हम दोनों आपस में पहले से ही प्यार करती थी। इसलिए अब शादी के बंधन में बंध गई हैं कविता ने बताया कि हम दोनों ने अपना-अपना घर और पतियों को छोड़कर साथ में रहने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम दोनों अब शादी करके गोरखपुर जा रहे हैं वहीं पर एक किराए के मकान में रहेंगे। कविता ने बताया कि दोनों एक साथ कमाएंगी और खाएंगी। कम से कम पतियों की मारपीट तो नहीं सहनी पड़ेगी।
देवरिया
⏩जनपद में समलैंगिक विवाह बना चर्चा का विषय
⏩अपने-अपने शराबी पतियों से नाराज होकर दो महिलाओं ने की शादी
⏩दोनों महिलाओं के पति शराब के हैं आदि
⏩देवरिया जनपद के प्रतिष्ठित मंदिर में दोनों एक दूसरे के हुए
⏩गोरखपुर जनपद की रहने वाली है दोनों महिलाएं
⏩इंस्टाग्राम… pic.twitter.com/GHO1qFJQHh
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar 🇮🇳 (@HindiKhabar) January 23, 2025
दोनों महिलाओं ने कहा कि शादी को समाज मान्यता दे या न दे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या हमारे बारे में सोचता है। हमें अपना जीवन जीना है और यह हमारे लिए ठीक है। मंदिर के पुरोहित ने कहा कि दोनों महिलाएं माला और सिंदूर खरीदी। इसके बाद मंदिर में सात फेरे लिया और हम लोगों से आशीर्वाद लिया। पत्नी बनी कविता ने बताया कि हम दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी और हम दोनों आपस में बहुत प्रेम करते हैं। दोनों के पति शराब के नशे में आकर बहुत तंग करते थे। इससे हम लोग परेशान होकर आपस में शादी रचाने का फैसला किया और साथ जीने मरने की कसमें खाई। उन्होंने कहा कि हम लोग घर से भाग कर शादी की है।