20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे की पार्टी में गठबंधन, कहा- हमारी सोच एक, बंटेंगे तो बिखरेंगे
महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे 20 साल बाद एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) और मनसे मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को दोनों भाईयों ने जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस करके इसका ऐलान किया। गठबंधन को लेकर उद्धव ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पिछले पांच महीने में यह दूसरा मौका है जब ठाकरे भाईयों ने मंच साझा किया। इसी साल जुलाई में मुंबई के वर्ली डोम में मराठा एकता रैली में उद्धव और राज एक साथ आए थे। इससे पहले 2006 में बाला साहेब ठाकरे की रैली में साथ दिखे थे।
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में अगले साल जनवरी में चुनाव होने हैं। उसमें बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC), पुणे नगर निगम (PMC) भी शामिल हैं। वोटिंग 15 जनवरी को होगी और रिजल्ट 16 जनवरी को आएगा।
