Breking News : रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह…

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने उनका स्वागत किया। यहां स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद वे दुर्ग रवाना होंगे। वो यहां 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे। इस बीच भिलाई के सेक्टर 1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और दोपहर 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
पद्मश्री उषा बारले के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुर्ग पुलिस ने 500 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर लगाया है। उनके घर फिलहाल किसी भी अपरिचित को एंट्री नहीं दी जा रही। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों से टीआई और अन्य बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है। उनके आवास का रंग-रोगन करने के साथ आसपास की सफाई भी की गई है।

उषा बारले से मुलाकात के सियासी मायने

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह बीजेपी के टिकट पर अहिवारा विधानसभा या पाटन विधानसभा क्षेत्र से उषा बारले चुनाव लड़ सकती हैं। पद्मश्री पुरस्कार लेते समय उनके प्रेजेंटेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह काफी प्रभावित हुए। बाद में चर्चा हुई कि वह आने वाले दिनों में बीजेपी में एंट्री कर सकती हैं।