CG : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जांजगीर-चांपा में जनादेश परब को संबोधित किया
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न जिलों में बड़े कार्यक्रमों और सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखा जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में भी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जांजगीर में ‘जनादेश परब’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विशेष रूप से शामिल हुए हैं। सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी, साथ ही आमजन से संवाद भी किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का प्रदेश में आगमन हो रहा है और भाजपा परिवार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। किरण सिंहदेव ने कहा कि जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ से हमेशा विशेष लगाव रहा है और उन्होंने हर अवसर पर प्रदेश के प्रति अपना स्नेह और सहयोग दिया है।
Live-जनादेश परब, खोखराभाठा,जांजगीर https://t.co/buNr0Z9Gyk
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 22, 2025
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस दौरान सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बेहतर ढंग से संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं और इसका लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। किरण सिंहदेव के अनुसार, जेपी नड्डा का यह दौरा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनता से संवाद करने और उन्हें आशीर्वाद देने के उद्देश्य से हो रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह का माहौल है।
