दुनिया का वो अनोखा जीव, ठंड में खो बैठता है याददाश्त
दुनिया में कई अनोखे जीव हैं, लेकिन आर्कटिक ग्राउंड स्क्विरल सबसे हैरान करने वाला है. ये छोटा-सा गिलहरी जैसा जीव अलास्का, कनाडा और साइबेरिया की बेहद ठंडी जगहों पर रहता है, जहां सर्दियां 8 महीने तक चलती है. यहां तापमान -30°C से नीचे गिर जाता है. ज्यादातर जीव ठंड से बचने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन ये स्क्विरल ठंड को ‘सेलिब्रेट’ करता है, हाइबरनेशन में जाकर! ये हाइबरनेशन इतना एक्सट्रीम है कि इसका ब्रेन ज्यादातर समय बंद रहता है. इसकी याददाश्त लगभग खो जाती है, लेकिन वसंत में जागते ही सब कुछ वापस आ जाता है.
हाइबरनेशन के दौरान इसका बॉडी टेम्परेचर पानी के फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे -2.9°C तक पहुंच जाता है. ये किसी भी स्तनधारी में सबसे कम दर्ज तापमान है. दिल की धड़कन 200 से घटकर 1-5 बीट्स प्रति मिनट रह जाती है, सांसें मुश्किल से 1-2 बार प्रति मिनट चलती है. ब्रेन एक्टिविटी लगभग शून्य हो जाती है. न्यूरॉन्स सिकुड़ जाते हैं, हजारों-लाखों सिनैप्सेस (न्यूरल कनेक्शन) टूट जाते हैं या विल्ट हो जाते हैं. इंसानों में ऐसा होने पर ब्रेन सेल्स डैमेज हो जाते, स्ट्रोक जैसी स्थिति बन जाती है. लेकिन ये स्क्विरल बिना किसी स्थायी नुकसान के सर्वाइव करता है.
