शिवभक्त ने महाकाल को दिया अनोखा दान, दाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

राष्ट्रीय

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए देश-विदेश के भक्तों से लेकर नेता, मंत्री और सेलिब्रिटी तक लाखों लोग दर्शन के लिए आते है। यहां आने वाले भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार दान भी देते है। इनमें से कुछ ऐसे भक्त भी आते है जो बाबा के इतने दीवाने होते है कि अनोखा दान दे जाते है। अनोखे भक्त द्वारा अनोके उपहार देने की कड़ी में एक और भक्त के नाम जुड़ गया है जिसने महाकाल को दो आम अर्पित किए हैं। इनकी कीमत एक लाख 8 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी संकल्प परिहार ने भगवान महाकाल को ये आम अर्पित किए। यह आम ऑस्ट्रेलिया की आर 2, ई 2 तथा जापान की मियाजाकी प्रजाति के हैं परिहार से मिली जानकारी के अनुसार वे भगवान महाकाल के अनन्‍य भक्‍त हैं। उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने महाकाल के आशीर्वाद से ही एक फार्म हाउस आरंभ किया है। दस एकड़ जमीन पर फैले इस फार्म हाउस का नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म है। इस फार्म हाउस में आम के करीब डेढ़ हजार पेड़ हैं। यहां आम की एक दर्जन से अधिक किस्‍में हैं। संकल्प परिहार के अनुसार वे हर वर्ष महाकाल मंदिर आकर भगवान को आम अर्पित करते हैं।