कैथल में अनोखी शादी! 3 फीट के दूल्हे को मिली क्यूट सी दुल्हनिया, देखता रह गया पूरा गांव

कहते हैं जोड़ियां तो भगवान के घर से ही बनकर आती हैं. 3 फीट के विक्रम को अपनी ही हाईट की दुल्हन नहीं मिल रही थी. ऐसे में शादी को लेकर चिंता थी. लेकिन अब उसकी चिंता खत्म हो गई और अब उनसे अपनी ही हाईट की दुल्हन संग साथ फेरे लिए हैं. दरअसल, कैथल के गांव चंदाना में एक युवक की शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि यह शादी भी अन्य शादियों की तरह पूरे रीति रिवाज के साथ हुई, लेकिन चर्चा उस समय हुई, जब करीब तीन फीट का दुल्हा अपनी ही हाइट की दुल्हन को लेकर घर पहुंचा. दोनों की शादी के वीडियो को देख लोग धड़ल्ले से उनको शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

गांव चंदाना के रहने वाले विक्रम जिनकी आयु करीब 26 साल हो चुकी है, लेकिन अभी तक हाइट छोटी होने के कारण उनका रिश्ता नहीं हो पाया था. हालांकि पहले रिश्ते आए भी, लेकिन परिवार ने शादी से मना कर दिया, क्योंकि विक्रम से बड़े भाइयों की उस समय तक शादी नहीं हुई थी. अब उनके बाद विक्रम का नंबर आया.
बेटे की शादी करने के लिए लड़के के माता-पिता भी अपनी जाति में लड़की तलाश करते रहे. आखिरकार अब परिवार ने जींद के गांव हाट में लड़की ढूंढी. रिश्तेदारों की सहायता से अपने बेटे का रिश्ता पक्का किया. अब रविवार देर रात को लड़का विक्रम अपने माता पिता के सामने उनकी बहु को लेकर पहुंचा तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रही. कोई नव विवाहिता जोड़े के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिया तो कोई उनको आशीर्वाद देते हुए नजर आया.

विक्रम ने शादी के बारे में कहा कि उनकी जोड़ी भगवान ने बनाई है. बारात में भी वे कम ही लोगों को लेकर गए. उनकी पत्नी प्रियंका के साथ वे खुशी से जीवनयापन करेंगे. विक्रम ने कहा कि वह जागरण मंडली में काम करता है. लड़के के पिता दर्शन लाल ने बताया कि उनके बेटे की शादी से वे काफी खुश हैं. उनके बेटे का घर बस गया है और परिवार के एक नया सदस्य शामिल हुआ है.