अज्ञात चोर चुरा ले गए 40 नग बकरियां …. फरियादी बोला यही मेरे जीवन यापन का सहारा थी..

राष्ट्रीय

करैरा : अनुविभाग के ग्राम निचारोली निवासी रामचरण पाल पुत्र हरिकिशन पाल की 40 नग बकरियां आज रात बाड़े से कोई चोरी कर ले गया। करैरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामचरण पाल ने बताया कि उसके पास 40 नग बकरियां थीं, जिन्हें मैं प्रतिदिन चरा कर शाम को घर निचरौली पर बने पक्के बाड़े में बंद कर देता था। उसमें ताला डालकर सोता था, लेकिन आज रात करीब 2 बजे का समय था। हमारे गांव में आयोजित भंडारे से वापस घर लौट कर आया था। मैंने अपनी बकरियों देखा तो उस समय बकरियां सही सलामत थीं। मैं जाकर घर में सो गया था।

मेरी सुबह 5 बजे नींद खुली तो मुझे घर के बाड़े में बकरियां नहीं दिखी। यह बात मैंने अपने परिवार के सदस्यों को बताई। सभी लोगों ने आसपास बहुत खोजा पर खोजने पर भी बकरियां नहीं मिली। बकरियां मेरे जीवन यापन का सहारा था, इसी से मैं परिवार का जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने मामले में जांच प्रारंभ कर दी है। बकरी और ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।