UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आयोग की ओर से इस बार 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है.
सिविल सेवा परीक्षा में इस बार पहला स्थान अनुझ अग्निहोत्री, दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे, तीसरा स्थान अकांक्ष, चौथा स्थान राघव झुनझुनवाला और पांचवां स्थान इशान भटनागर ने हासिल किया है. इस बार 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं.
