उत्तराखंड के रामनगर में एक ऐसा ही अजगर पकड़ाया है जो न सिर्फ 25 फीट लंबा है, बल्कि उसका वजन भी 170 किलो है। उसे उठाने के लिए 1-2 नहीं बल्कि 6-7 लोग लग रहे हैं। यह अजगर देखने में ही बेहद विशालकाय लगता है। अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों को उसके साथ तस्वीर खिंचवाते भी देखा जाता है। जिसके वन विभाग से संबंधित कर्मचारियों ने उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। लेकिन इस वीडियो को अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो की शुरुआत में अजगर जमीन में रखा गया होता है। इस दौरान आसपास खड़े लोग अपने कैमरे में उसकी वीडियो बना रहे होते हैं। फिर 6 लोग मिलकर उस अजगर को उठाते हैं और उसके साथ खुशी-खुशी अपनी फोटो खिंचवाते है। इतने लंबे और वजनदार अजगर को पकड़ना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। क्योंकि अजगर जैसे जानवर आबादी क्षेत्र में आसानी से किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
: लंबाई 25 फिट
: वजन 170 किलोग्राम
: नाम है अजगर, कोई शक ?
उत्तराखंड के रामनगर में विशालकाय अजगर पकड़ा गया। पकड़ने के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।#ajgar #ramnagar #nainital #Uttarakhand pic.twitter.com/vpqYYs4Qu3— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) February 17, 2025