वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज में लगातार चौथी बार फेल, प्रियांश आर्या ने फिफ्टी लगाई
15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन सीरीज में लगातार चौथी बार फेल रहे हैं। वे बुधवार को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 28 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। फिलहाल, भारतीय टीम ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 30 ओवर में 3 विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर हैं। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। 129 रन के स्कोर पर इंडिया-ए ने तीसरा विकेट गंवाया था। ऋतुराज गायकवाड (30 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने विकेटकीपर मोहम्मद इशाक के हाथों कैच कराया।
24 साल के भारतीय ओपनर प्रियांश आर्या ने लिस्ट-ए करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। वे 42 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ 75 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। वे इस सीरीज के 4 मैचों में 117 रन ही बना सके। इस सीरीज में उनका बेस्ट प्रदर्शन 44 रन रहा।
