वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा, UAE-19 के खिलाफ 171 रन की तूफानी पारी… एक वनडे में लगाए 14 सिक्स
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ केवल 56 गेंद पर शतक जमाकर इतिहास रच दिया. वैभव एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप में अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. वैभव, मेन्स अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं तो वहीं, अंडर-19 एशिया कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी वैभव बने हैं. अपनी इस शतकीय पारी में वैभव ने 14 छक्के अबतक लगा लिए हैं. एशिया यूथ/अंडर-19 कप के लिए एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दरवेश रसूली के नाम था. दरवेश रसूली ने 2017 में अपनी 105 रन की पारी में 10 छक्के लगाए थे.
इस पारी में वैभव ने 14 छक्के और 9 चौके के सहारे 180 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। इसी के साथ वे यूथ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 2008 में बना 12 सिक्स वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
14 साल के वैभव ने महज 56 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। उनकी बैटिंग के दम पर भारत ने यूथ वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम ने 433 रन बनाए, जो पिछले साल ढाका द्वारा स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाए 425 रन के रिकॉर्ड से ज्यादा है। वैभव के साथ एरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने भी 69-69 रन की अहम पारियां खेलीं।
वैभव ने 10 दिन पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शतक लगाया था। 14 साल के वैभव टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 2 दिसंबर को ईडन गार्डन्स में महाराष्ट्र के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। साथ ही वैभव 14 की उम्र में 3 टी-20 सेंचुरी लगाने वाले इकलौते प्लेयर हैं। वैभव सूर्यवंशी IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर बने। उन्होंने मात्र 14 साल और 32 दिन में अर्धशतक लगाया। सेकेंड पोजिशन पर कप्तान रियान पराग है, उन्होंने 17 साल 175 दिन में 2019 में फिफ्टी लगाई थी।
