वाराणसी में गंगा के बीचों बीच उड़ाई इफ्तार की दावत, बिरयानी खाकर हड्डियां नदी में फेंकी, 14 अरेस्ट

वाराणसी के गंगा नदी के बीचों बीच से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां इफ्तार पार्टी करने के बहाने एक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न सिर्फ बिरयानी खाई बल्कि मांस की हड्डियों को गंगा नदी में फेंक दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सभी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है. इस बीच वाराणसी से आए एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया. यहां एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगा नदी के बीचों-बीच इफ्तार पार्टी की दावत उड़ाते दिखे, वीडियो सामने आते ही बवाल मच गया. इफ्तार की दावत उड़ा रहे युवकों ने न सिर्फ बिरयानी खाई बल्कि उससे निकली हड्डियां नदी में फेंक दीं.

वीडियो को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत कर दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. सभी 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है.