वाराणसी : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 9 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का धंधा इतना फल-फूल रहा है कि इसमें सफेदपोश लोगों का नाम भी सामने आने लगा है. वाराणसी पुलिस की SOG-2 टीम ने थाना सिगरा क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के पास ए.बी. मैरिज लॉन के सामने संचालित मेलोडी स्पा और त्रिनेत्र भवन के पास कन्हैया लाल सर्राफ वाली बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 112 में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 9 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया. मौके से कुल 23,100 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. वहीं फ्लैट नंबर 112 से 5 महिलाएं संलिप्त मिलीं और यहां से भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. कार्रवाई के बाद दोनों, मेलोडी स्पा और फ्लैट नंबर 112 को सील कर दिया गया.

प्रारंभिक पूछताछ के बाद फ्लैट नंबर 112 और मेलोडी स्पा संचालन से जुड़े लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और दोनों स्थानों को सीज कर दिया गया. पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की है और मोबाइल डेटा एनालिसिस के साथ फॉरेंसिक साक्ष्य सुरक्षित किए हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में ठोस प्रमाण प्रस्तुत कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *