VCK के बाद IUML ने भी दिया टीवीके को समर्थन, 120 विधायकों के साथ विजय सरकार बनने का रास्ता साफ

तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा IUML भी टीवीके के साथ आ गई है. IUML ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है. पार्टी ने शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र सौंपा है. टीवीके के सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद इसके विधायक रेवंत चरण की प्रतिक्रिय सामने आई है. उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा “तमिलनाडु के लोगों के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत हो चुकी है. सिर्फ एक हफ्ते के भीतर जनता का शोषण करने वाले डीएमके-एआईएडीएमके और तमिलनाडु को गुलाम बनाकर उसका शोषण करने की कोशिश करने वाली बीजेपी के गठजोड़ का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है. लोगों ने सच को समझ लिया है.अब आने वाले कम से कम 25 वर्षों तक कोई भी विरोधी गठबंधन मेरे जीवन समान भाई और तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री कमांडर के करीब भी नहीं पहुंच पाएगा.