वीडी सतीशन केरलम CM बने, 64 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट ने शपथ ली
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने उनके अलावा पूरी कैबिनेट को ( 20 मंत्रियों) शपथ दिलाई। ऐसा 64 साल के बाद हुआ। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी, लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी। कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं। कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
केरलम के नए युग की शुरुआत🇮🇳
आज श्री @vdsatheesan ने तिरुवनंतपुरम में केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
प्रगति और जनकल्याण की राह पर आगे बढ़ते केरलम को एक नया नेतृत्व मिला है। अनंत शुभकामनाएं ✨ pic.twitter.com/jZ6Achp2TG
— Jai Prakash (@jai_prakashinc) May 18, 2026
केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।
