वेदांता हादसे पर सियासी घमासान…. विजय शर्मा का भूपेश बघेल पर पलटवार, कहा- ऑनलाइन देख लें FIR
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता लिमिटेड पावर प्लांट हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज होने के बाद प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज हो चुका है और यह एक बेहद गंभीर दुर्घटना है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा कि FIR ऑनलाइन उपलब्ध होती है, उन्हें लिंक दे दीजिए, वे खुद देख सकते हैं।
दरअसल, भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर FIR को सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी वेदांता से जुड़े हादसों में कार्रवाई के नाम पर लीपा-पोती की गई और कंपनी प्रबंधन को बचाया गया।
