अभिनेता विक्की कौशल फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म कल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। इससे पहले आज गुरुवार को विक्की कौशल प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचे। वहां उन्होंने त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाई। विक्की कौशल ने कहा- महाकुंभ आकर बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत समय से इंतजार कर रहा था। खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।
#WATCH | प्रयागराज: अभिनेता विक्की कौशल ने #MahaKumbh2025 पहुंचने पर कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत समय से इंतजार कर रहे थे कि हमें यहां कब आने का मौका मिलेगा। आए हैं तो बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हम महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं।” pic.twitter.com/PPlheAWa7Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025