‘इतनी डेयरिंग हैं आप…’ महिला IPS अफसर और डिप्टी CM अजित पवार की बहस का Video Viral

महाराष्ट्र के डिप्टी CM और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष अजित पवार का महिला IPS अधिकारी अंजना कृष्णा से बहस का वीडियो सामने आया है। इसमें वे महिला अधिकारी को फटकारते नजर आ रहे हैं। घटना 31 अगस्त को सोलापुर जिले के कुर्दु गांव की बताई जा रही है, जहां IPS मुरम का अवैध खनन रोकने पहुंची थीं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि सिविल ड्रेस में IPS अंजना कृष्णा हाथ में मोबाइल लिए खड़ी हुई हैं। उनके आस-पास कुछ लोग हैं। IPS की कॉल पर अजित पवार से बात चल रही है। दावा है कि अजित पवार IPS को कार्रवाई रोकने का कह रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा- मुझे लगता है कि अजित पवार एक बहुत मजबूत नेता और एक अच्छे प्रशासक हैं। उन्होंने बाद में बताया कि क्या हुआ। उन्होंने गलती से ऐसा किया क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि वह एक अधिकारी थीं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने जो किया वह सही नहीं था।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पवार ने कार्रवाई रोकने को कहा, लेकिन अंजना कृष्णा ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया. इस घटना पर अब तक पुलिस की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. वहीं, डीएसपी अंजना कृष्णा, तहसीलदार और प्रांताधिकारी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है.

कॉल पर अजित पवार को कहते सुना जा सकता है कि ‘मैं आपको आदेश देता हूं कि वो रुकवाओ और आप जाओ तहसीलदार को बताओ कि अजित पवार का फोन आया था. डिप्टी सीएम ने मुझसे कहा है कि ये सब रुकवाने के लिए क्योंकि अभी मुंबई का माहौल अभी खराब है.’ जवाब में अधिकारी ने कहा, ‘आप एक काम कीजिए. आप मेरे फोन पर डायरेक्ट कॉल कीजिए.’ अजित पवार ने कहा, ‘मैं आपके ऊपर एक्शन लूंगा.’ उन्होंने कहा कि ‘आपको मुझे देखना है. अपना नंबर दे दीजिए मैं व्हाट्सएप कॉल करता हूं. मेरा चेहरा तो आप पहचान जाओगी? इतनी डेरिंग हैं आप?’

इस पूरे विवाद पर एनसीपी प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि उस कॉल का गलत मतलब निकाला जा रहा है. अजित पवार ने सिर्फ प्रोफेशनल तरीके से बातचीत की थी. उन्होंने कहा कि अंजना कृष्णा का यह कहना कि उन्हें राज्य के डिप्टी सीएम के बारे में जानकारी नहीं है, गलत है. लोकतंत्र में हर किसी की बात सुनी जानी चाहिए और इस वीडियो का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.