बिलासपुर का लापता प्रॉपर्टी डीलर अंतिम बार एक महिला के साथ दिखा है। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह महिला के साथ एक होटल से बाहर निकलता नजर आ रहा है। वहीं पुलिस ने लावारिस हालत में उसकी कार भी बरामद की है। जिसमें खून के निशान मिले हैं। ऐसे में मामला गंभीर होता जा रहा है। ये भी आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रॉपर्टी डीलर ने अपहरण की कहानी बनाई है। फिलहाल सकरी पुलिस इस केस में अलग अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
आसमा सिटी निवासी वकील अंसारी प्रॉपर्टी डीलर हैं। वो 3 नवंबर को अंबिकापुर के आर. एस बागड़िया से मिलने गए थे। इस बीच अगले दिन 4 नवंबर को वकील ने अपनी पत्नी अबकरी खातुन को फोन किया था औक कहा था कि वह घर आ रहे हैं। फिर देर रात 11.30 बजे उनका फोन फिर से पत्नी को आया, तब उन्होंने पत्नी को बताया कि मैं फंस गया हूं। मुझे बंधक बना लिया गया है। मुझे छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपए की जरूरत है।
जिसके बाद अकबरी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर प्रॉपर्टी डीलर की तलाश कर रही है। मगर घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी प्रॉपर्टी डीलर का कुछ पता नहीं चला है।
बताया जा रहा है कि पु्लिस इस केस में जांच कर ही रही थी। इस बीच शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर की कार सेंदरी मोपका बायपास के पास लावारिस हालत में मिली है। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें कार के अंदर से पुलिस को खून के निशान मिले। इस वजह से पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर के हत्या की भी आशंका है।
होटल में बोला-ये मेरी पत्नी है
वहीं इस केस में पुलिस को ऐसे भी आशंका है कि प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ही अपहरण की कहानी बनाई है। ऐसे इसलिए माना जा रहा है कि क्योंकि पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उसमें वह एक महिला के साथ नजर आ रहा है। दोनों आराम से बातचीत कर रहे हैं। बताया गया है कि वह वीडियो अंबिकापुर के किसी होटल का है।
जांच में यह भी पता चला है कि वकील ने होटल में जो जानकारी दी थी। उसमें उसने बताया कि उसके साथ जो महिला है, वह उसकी पत्नी है। बाद में दोनों उस होटल से निकल भी जाते हैं। यही वजह है कि पुलिस को आशंका है कि प्रॉपर्टी डीलर का उस महिला से अवैध संबंध होगा और उसी के चलते उसने यह कहानी बनाई होगी।

पैसे का लेनदेन भी…
पुलिस को अपहृत वकील अंसारी की पत्नी ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी थी, जिसे सुनकर पुलिस अंबिकापुर भी गई थी। वकील के दोस्त से पूछताछ कर पुलिस संदेहियों की जानकारी जुटाकर लौट आई। बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक संदेही अभिषेक अयाची व उसके अन्य साथियों का नाम सामने आया है। पुलिस ने इस केस में अंबिकापुर में रहने वाले आरएस बागड़िया से भी बात की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास भी वकील अंसारी का कॉल आया था, जिसमें उन्होंने पैसे के लेनदेन के नाम से संदेही अभिषेक व उसके साथियों के बंधक बनाने की बात कही थी।
बागड़िया गिरफ्तार
इधर, राजश्री कंस्ट्रक्शन के मालिक आरएस बागड़िया को सकरी पुलिस ने थाने भी बुलाया था। गुरुवार को उससे इस मामले में पूछताछ की गई पर कोई सुराग नहीं मिला। उसके खिलाफ पहले से सकरी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया है। इसलिए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ये एंगल भी…
इस केस में पैसे को लेन देने के चलते अपहरण की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस ने अभिषेक अयाची के बारे में जानकारी जुटाई है। जिसमें पता चला है कि अभिषेक अयाची शहर का ही रहने वाला है। किसी जमाने में वकील अंसारी व अभिषेक अयाची मिलकर बिल्डर आरएस बागड़िया के राजश्री कंस्ट्रक्शन में साथ काम करते थे। आएस बागड़िया ठगी के मामले में जेल जा चुका है और वहीं पर उसकी मुलाकात वकील अंसारी से हुई थी। वकील अंसारी अपहरण के मामले में पहले जेल में था। आरएस बागड़िया वर्तमान में अंबिकापुर में मॉल निर्माण करा रहा है। अभिषेक के बारे में पता चला है कि वह 2020 से शहर में नहीं है। वर्तमान में वह उत्तराखंड के हरिद्वार में किसी मठ में रहता है।