वियतनाम में आए सुपर टाइफून यागी ने भारी तबाही मचाई है। उत्तरी वियतनाम में इस तूफान के कारण एक व्यस्त पुल ढह गया। वहीं भूस्खलन के कारण 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुल के गिरने के दौरान का फुटेज सामने आया है। एक कार के डैशकम फुटेज में पुल का गिरना रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में दिख रहा है कि फू थो प्रांत में फोंग चाऊ पुल टूट गया। इस कारण कार के आगे चल रहे कई वाहन पानी में गिर गए। एक ट्रक भी गिर गया। 13 लोगों की तलाश की जा रही है। तूफान ने देश के उत्तर में तबाही मचाई है, जिससे 15 लाख लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण 247 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 157 क्वांग मिन्ह प्रांत से और 40 लोग हाई फोंग शहर से हैं। आपदा में 25 मानव रहित नौकाएं और जहाज डूब गए, जिनमें से ज्यादातर मछली पकड़ने वाली नावें थीं। इस आपदा से 1,13,000 हेक्टेयर चावल के खेत और 22,000 हेक्टेयर से अधिक अन्य फसलों के खेतों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा 1,90,000 पक्षी मारे गए और लगभग 1,21,700 पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए।
वियतनाम के उत्तरी फू थो प्रांत में स्टील पुल ढहने से कारण 10 गाड़ियां और दो मोटरसाइकिलें रेड नदी में गिर गईं तथा 13 लोग लापता हो गए। काओ बांग प्रांत में भूस्खलन के कारण 21 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हो गए। वहीं, लाओ कै प्रांत में 15 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय के अनुसार, टाइफून यागी के कारण वियतनाम के हालत पूरी तरह से खराब हो गए हैं। वियतनाम में यह 30 वर्षों में सबसे शक्तिशाली तूफान है।
Truck 🚛 Plunges into river from collapsing bridge in Vietnam 🇻🇳
— वियतनाम में पुल ढहने से ट्रक नदी में गिर गया 🇻🇳 pic.twitter.com/ZaM4nEGRuo— Sharad Kakkar (@sharadkakkar) September 9, 2024