आज पूरे देश में धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों के साथ त्योहार मनाने के लिए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पहुंचे। यहां सुकना कैंट में उन्होंने अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। जिसके बाद जवानों के माथे पर तिलक लगाया और उन्हें विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शस्त्र की पूजा करना एक प्रतीक है जिसे जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत से इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत हर तरफ से चौकस है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत के आन, बान, शान पर आंच बर्दाश नहीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों और शस्त्रों दोनों की पूजा की जाती है। ऐसा लग सकता है कि लोहे और लकड़ी से बनी चीजों की पूजा करने का क्या औचित्य है? लेकिन वास्तव में, यह हमारी विशाल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है जिसमें हम किसी भी वस्तु का उपयोग करने से पहले और बाद में उसके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”
#vijayadashami2024 | विजयादशमी पर दार्जिलिंग में जवानों के साथ राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा#rajnathsingh #Dussehra2024 #HappyVijayadasami #moneycontrol pic.twitter.com/z77C7VLOb0
— Moneycontrol Hindi (@MoneycontrolH) October 12, 2024