कांग्रेस नेता विजय साहू भाजपा में शामिल, 1 हजार से अधिक समर्थकों के साथ सांसद विजय बघेल ने दिलाया पार्टी में प्रवेश

क्षेत्रीय

दुर्ग : लोकसभा चुनाव से पहले लगातार राजनीतिक पार्टियों का दल बदल जारी है। वहीं चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा बढ़ते ही जा रहा है। इसी कड़ी में भिलाई से क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया। 1 हजार से ज्यादा लोगों के साथ उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। सांसद विजय बघेल ने पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा में शामिल हुए लोगों का भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रवेश का कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड में भव्य तरीके से हुआ।