विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव !

आईएएस विकासशील छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे। वे 1994 बैच के आईएएस हैं। विकासशील इस महीने रिटायर हो रहे अमिताभ जैन की जगह लेंगे। वे फिलीपींस की राजधानी मनीला में एशियाई डेवलपमेंट बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। वहां से उन्हें रिलीव कर दिया गया है। राज्य सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया कि विकासशील की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उनको छत्तीसगढ़ भेजा जाए। केंद्र सरकार ने इसे मान लिया है और डीओपीटी ने उनको वापस भेजने का फैसला लिया है। अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनको मिला 3 महीने का एक्सटेंशन खत्म हो जाएगा।

नए मुख्य सचिव की दौड़ में रेणु पिल्लै, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल, ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, मनोज पिंगुआ भी प्रमुख दावेदार थे।

विकासशील ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न पदों पर काम किया है, जिसमें कोरिया, बिलासपुर और रायपुर के कलेक्टर के रूप में उनकी भूमिका शामिल है। विकासशील ने स्कूल शिक्षा, खाद्य, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है। और उस दौरान की कई ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिनसे इन विभागों को आज तक लाभ मिल रहा है। जनवरी 2024 में, शील एडीबी में कार्यकारी निदेशक के रूप में मनीला चले गए थे, जहां उन्होंने तीन साल के कार्यकाल के लिए काम करना था। प्रतिनियुक्ति पर केंद्र के कुछ विभागों में काम किया, जिसका अनुभव छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

विकासशील की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ सरकार की रजत जयंती वर्ष में एक मजबूत प्रशासनिक आधार प्रदान करने की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति के साथ ही, उनकी पत्नी आईएएस निधि छिब्बर को नीति आयोग में पदस्थापित किया गया है। यह दंपत्ति प्रशासनिक हलकों में एक “प्रशासनिक शक्तिशाली जोड़ी” के रूप में जाना जाता है।

विदाई से ठीक पहले अमिताभ जैन को 3 महीने का एक्सटेंशन देना यह बता रहा था कि इनकी पारी लंबी नहीं होगी