उज्जैन के ताराना में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने कई घरों पर की पत्थरबाजी, बस भी फूंकी

उज्जैन के तराना में गुरुवार शाम को दो पक्षों के बीच शुरू हुए विवाद ने आज शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया. उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और एक बस को आग के हवाले कर दिया. प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया है.