महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग, फरमान अब जाएगा जेल!
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की जिंदगी में भूचाल आ गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST)की जांच में मोनालिसा नाबालिग पाई गई हैं. वहीं मोनालिसा से निकाह करने वाले फरमान खान पर कानूनी शिकंजा कस गया है. फरमान खान पर पॉक्सो, किडनेपिंग और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
एनसीएसटी की ओर से की गई जांच में अस्पताल के रिकॉर्ड में मोनालिसा के जन्म की तारीख 30 दिसंबर 2009 होने की पुष्टि हुई है. इस हिसाब से मोनालिस की उम्र अभी 17 साल तीन महीने कुछ दिन है. 18 साल पूरे न करने तक वह नाबालिग है और अब फरमान खान पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.
मोनालिसा के निकाह और परिवार के साथ हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया था और खरगोन एसपी जांच के निर्देश दिए थे. मोनालिसा के पति और मां ने भी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे.परिवार का दावा था कि मोनालिसा को फिल्मों का लालच देकर या ब्रेनवॉश करके शादी कराई गई है.
