विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद से मिले, एक्ट्रेस बोलीं- महाराज अब हम आपके, आप हमारे, बाबा ने कहा- हम सब श्रीजी के
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. मुलाकात के दौरान विराट कोहली के चेहरे पर खास रौनक नजर आई, जबकि अनुष्का शर्मा भावुक दिखाई दीं. दोनों ने श्रद्धा के साथ महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया. वीडियो में अनुष्का को कहते हुए देखा जा सकता है, “हम आपके हैं महाराज जी, आप हमारे हैं”. इस दौरान एक्ट्रेस इमोशनल भी नजर आयीं. भजन मार्ग के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज ने विराट और अनुष्का को जीवन और कार्य को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा मानकर करें, मन में गंभीरता रखें, हमेशा विनम्र बने रहें और निरंतर नाम जप करते रहें.
जब अंत में सबको प्रभु शरण में ही जाना है तो क्यों न शुरू से ही उनकी शरण में रहा जाए।
आप किसी भी धर्म को मानिए पर जरूर मानिए क्योंकि धर्म कोई चमत्कार नही करता है पर सकारात्मकता जरूर प्रदान करता है।
एक बार फिर विराट अनुष्का प्रेमानंद महाराज की शरण में है।pic.twitter.com/xijjrItlFn
— Risky Yadav (@riskyyadav41) December 16, 2025
बताया जा रहा है कि यह इस साल विराट और अनुष्का का वृंदावन का तीसरा दौरा था. हाल ही में यह कपल यूके से भारत लौटा है. इससे पहले जनवरी में दोनों अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे. वहीं मई महीने में विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की थी.
