बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। प्रशंसक भी दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। कोहली और अनुष्का हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। कोहली और अनुष्का का वीडियो सामने आया है वीडियो में अनुष्का और विराट प्रेमानंद महाराज के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महाराज ने दोनों को नाम जाप की सलाह दी। विराट की गोद में वामिका और अनुष्का की गोद में अकाय नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। बातचीत के दौरान अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से प्रेम भक्ति की मांग की। अनुष्का और विराट इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं।
Virat Kohli और Anushka Sharma की पूज्य महाराज जी से क्या वार्ता हुई ? Bhajan Marg pic.twitter.com/WyKxChE8mC
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) January 10, 2025