महाराष्ट्र की 29 नगर-निगम में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ बदलने से लोग परेशान, कुछ EVM में खराबी

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आएगा। कई वोटर्स के पोलिंग बूथ बदलने से लोग परेशान हुए। महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाइक, शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चुतर्वेदी के भी पोलिंग बूथ बदल गए। उन्होंने लोगों से पोलिंग बूथ चेक करके वोट करने आने की अपील की। कुछ जगहों पर EVM में खराबी की भी शिकायत सामने आई। वोटिंग शुरू होते ही पोलिंग बूथ्स के बाहर लोगों की लाइन लग गई। महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, MNS चीफ राज ठाकरे, RSS चीफ मोहन भागवत, सचिन तेंदुलकर और कई बॉलीवुड स्टार्स ने वोट डाला।

मोहन भागवत ने कहा कि NOTA का विकल्प अवांछित उम्मीदवार को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा- NOTA का मतलब है कि आप सभी को अस्वीकार करते हैं, लेकिन किसी को वोट देना किसी को भी वोट न देने से बेहतर है। वहीं इन चुनावों में सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) है जहां 2017 के बाद 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला है।

बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा- शिवसेना (शिंदे गुट) में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया हैयूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ेगी वहीं MNS को 52 सीट मिली हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *