वांगचुक 17 दिन से अनशन पर, 8.5kg वजन घटा, कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार बेपरवाह

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन है। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। उनका वजन 8.5kg कम हो गया है। वांगचुक नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनशन कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, एक्टर नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, राइटर अरुंधति रॉय समेत कई प्रमुख हस्तियों ने सोनम से अनशन खत्म करने की अपील की है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा कि सरकार को वांगचुक की कोई चिंता नहीं है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक की जान को खतरा है। सरकार को मांगों पर ध्यान देना चाहिए।