इंदौर में दुल्हन लेकर लौट रही कार ट्रक से टकराई, 4 बारातियों की मौत

इंदौर: खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है। आष्टा से दुल्हन लेकर इंदौर लौट रही बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दूल्हे के भाई की गर्दन कटकर अलग हो गई। जानकारी अनुसार इंदौर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आष्टा से दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार देवगुराडिया क्षेत्र के निकट एक ट्रक में जा घुसी। हृदयविदाक हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बारात रात करीब 10 बजे आष्टा से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 1 बजे बारातियों ने देवगुराडिया के पास रुककर चाय-नाश्ता किया। इसके कुछ ही देर बाद कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ने अचानक ब्रेक मारा था और कार चालक नशे की हालत में था, जिस कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। मौके पर बड़ी ही दहलाने वाला दृश्य नजर आया। जिसने भी देखा वह कांप गया। पुलिस के अनुसार मृतकों में इरफान (24), आरिस (20), फरहान (19) और अरफाद (23) शामिल हैं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और अन्य वाहन चालकों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 6 घायलों का एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 2 अन्य को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायल बेहोश हैं। जानकारी अनुसारर मृतक आरिस ने रूह कंपा देने वाले हादसे से महज कुछ मिनट पहले ही अपने सोशल मीडिया पर शादी का स्टेटस लगाया था। उसके कुछ देर बाद ही हादसा हो गया। एक्सीडेंट और मृतकों की खबर मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई।