सतना में निकली अनोखी बारात.. खुद ट्रैक्टर चलाकर मैरिज हॉल पहुंचा दूल्हा…

राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के सतना जिले में दूल्हा अपनी दुल्हन को बग्गी या महंगी गाड़ी लेकर नहीं बल्कि खुद ट्रैक्टर चलाकर लेने पहुंचा। सतना के इस दूल्हे का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। वह ट्रैक्टर पर सवार होकर बारात में नाचते हुए साफ देखा जा रहा है। खास बात यह रही कि दूल्हे ने ट्रैक्टर भी खुद चलाया। 21 जनवरी को नागौद के सेमरी गांव के सुजीत सिंह की शादी हुई। सुजीत की बारात सतना जिले के नागौद में जानी थी। यहां दूल्हा सुजीत सिंह ट्रैक्टर खुद चलाते हूए बारात लेकर विवाह स्थल पहुंचा। दूल्हे की ससुराल नागौद के अकौना गांव में है। मॉडर्न जमाने के हिसाब से घर छोड़कर शादी एक पैलेस में आयोजित हुई। इसलिए नागौद स्थित पैलेस मे दूल्हा ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंच गया। वहीं दूल्हा अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ नाचते गाते बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे को ट्रैक्टर चलाते हुए देखकर दुल्हन और उसके परिवार वाले हैरान रह गए। साथ ही यह भी बड़ी थी कि दूल्हा खुद ट्रैक्टर को चलाकर पैलेस तक आया। वाहन के आगे-आगे दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त बाजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर लड़की के परिजनों के बीच पहुंचता है। वहां लड़की के घर वालों ने दूल्हे और उसके परिजनों का जोरदार स्वागत किया। दूल्हे को ट्रैक्टर खुद चलाकर देखकर लोग भी हैरान रह गए। बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। वहीं सड़क किनारे बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई थी।