ये व्हेल खाती है एक दिन में सबसे ज्यादा खाना, जानकर होगी हैरानी

समुद्र की गहराइयों में रहने वाली विशालकाय व्हेल अपनी कद-काठी और खाना खाने की आदतों के लिए जानी जाती हैं. लेकिन क्या कभी सोचा है कि एक व्हेल एक दिन में कितना खाना खा सकती है वैज्ञानिकों का कहना है कि व्हेल प्रतिदिन जितना भोजन ग्रहण करती हैं, वह मात्रा किसी भी जीव से कहीं अधिक होती है. शोध के अनुसार, एक वयस्क व्हेल रोजाना 1 से 4 टन तक भोजन खा सकती है. यह मात्रा उसकी प्रजाति, आकार, उम्र और मौसम के अनुसार बदलती रहती है.

व्हेल की सबसे विशाल प्रजाति ब्लू व्हेल (Blue Whale), जिसे पृथ्वी का सबसे बड़ा जीव माना जाता है, खाने में हर दिन लगभग 3 से 4 टन क्रिल (Krill) यानी छोटे झींगा जैसे जीव खाती है. एक अनुमान के मुताबिक, यह मात्रा करीब चार करोड़ क्रिल के बराबर होती है.

ब्लू व्हेल का भोजन करने का तरीका भी बेहद रोचक है यह अपने विशाल मुंह को खोलकर पानी का एक बड़ा हिस्सा निगलती है और फिर बलीन प्लेटों की मदद से पानी को बाहर निकालकर केवल क्रिल को अंदर रखती है. शोधकर्ताओं के अनुसार, अन्य व्हेल प्रजातियां, जैसे हम्पबैक व्हेल और फिन व्हेल मुख्य रूप से छोटी मछलियां, क्रिल और प्लवक खाती हैं. वहीं ओर्का (किलर व्हेल) जैसी प्रजातियां शिकारी स्वभाव की होती हैं और मछलियों, सील तथा अन्य समुद्री स्तनधारियों का शिकार करती हैं.

कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि ब्लू, फिन, मिंक और हंपबैक व्हेल जैसी बलीन व्हेल, पिछले अनुमानों की तुलना में औसतन हर साल लगभग तीन गुना ज्यादा खाना खाती हैं. पूर्वी उत्तरी प्रशांत महासागर में एक ब्लू व्हेल एक दिन में 10 से 20 टन तक खाना खा सकती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *