छत्तीसगढ़ : मरवाही वनमंडल से अच्छी खबर आई है। पेंड्रा- गौरेला के बीच सड़क किनारे काले रंग की मादा भालू की पीठ पर दो सफेद भालू बैठे दिखे रात एक बजे के करीब ग्राम पंचायत सेमरा के पास राहगीर ने मादा व सफेद भालू देखा। गाड़ी की रोशनी में पहले उन्हें केवल मादा भालू को देखा, जो काले रंग की थी। इस पर राहगीर ने गाड़ी रोकी और उसके बाद जो नजारा देखा, उससे हैरान रह गए। मादा भालू की पीठ पर दो सफेद भालू बैठे हुए थे। राहगीर ने इसका वीडियो भी बनाया। इसकी जानकारी विभाग को साझी भी की। मरवाही वन मंडल का सघन भालू वन क्षेत्र है। वहां काफी संख्या में भालुओं की मौजूदगी दर्ज की जाती रही है। सफेद भालू पहले इस क्षेत्र में थे। लेकिन, बहुत दिनों से नजर नहीं आ रहे थे। दो साल बाद वर्ष 2020 में सफेद भालू नजर आया था। उस समय विभाग के लिए यह चौंकाने वाली बात थी। इसके बाद से सफेद भालू का दिखना अचानक बंद हो गया। वन विभाग यह मानकर चल रहा था की यह विलुप्त हो गया है। ग्रामीण भी धीरे-धीरे इसे भूलने लगे थे। इसी बीच नवंबर 2022 में दोबारा उनकी मौजूदगी नजर आई। इसके बाद फिर से उनका दिखना बंद हो गया था। अब तीसरी बार और वह शावकों के दिखने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि धीरे-धीरे सफेद भालू का कुनबा बढ़ रहा है।
