अय्याश पति से परेशान पत्नी : दूसरी लड़कियों से करता था गंदी चैट, पत्नी के टोकने पर बुरी तरह पीटता, पुरानि बस्ती थाने में दर्ज कराई शिकायत

क्षेत्रीय

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पति की अय्याशियों से तंग आकर थाने में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हरकतों से तंग आकर थाने में FIR दर्ज करवाई है। महिला ने अपने पति पर जबरन गर्भपात कराने का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही महिला ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने के आरोप भी लगाए हैं। मामले की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है।

दरअसल राजधानी के पुरानी बस्ती निवासी 30 वर्षीय महिला ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई और कहा कि साल 2012 में शादी हुई थी। इसके बाद से ही उसके पति का व्यवहार ठीक नहीं था। उसका पति दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने की ताक में रहता था और उसे आयटम कहता था। साथ ही भद्दे कमेंट भी किया करता था। इसके अलावा उसका पति उसके साथ अक्सर गाली-गलौच मारपीट करता और कहता था कि उसे अपनी पत्नी की सूरत पसंद नहीं है। शादी के बाद से ही अपनी पत्नी के रंग-रूप और बनावट पर कहता था कि तेरी शक्ल काम वाली बाई जैसे है, और तू किन्नर की तरह दिखती है, मैंने अपने पिता की बातों पर आकर तेरे साथ शादी कर ली। वरना मैं कभी भी तुझसे शादी नहीं करता।

लड़कियों से करता है अश्लील चैट

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति ने शादी में मिले गहनों को बेचकर, पैसों को शराब पीकर उड़ा दिया। उसने गोवा में जाकर विदेशी महिलाओं के साथ बिना कपड़े के किस करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं है। महिला ने बताया कि उसका अय्याश पति सोशल मीडिया पर कई लड़कियों से अश्लील चैट करता और बेडरूम से निर्वस्त्र होकर दूसरी लड़कियों से वीडियों कॉल पर बातें करता था। ये सब करता देख पत्नी जब उसे टोकती तो वो उसे बाल खींचकर और पटक-पटककर पीटता था।

जबरन कराया गर्भपात

वहीं, महिला ने बताया कि वो दो बेटियों की मां है। इस बात का ताना हमेशा ससुराल में सुनने को मिलता था। पहली बेटी के जन्म के बाद दूसरी बार मां बनी तो लिंग जांच करवाकर उसका गर्भपात कराया। इसके बाद तीसरी बार महिला ने बेटी को ही जन्म दिया। चौथीं बार जब महिला फिर गर्भवती हुई थी ससुराल वालों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। इन सब मामलों को लेकर महिला को उसके ससुराल में काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, इसकी शिकायत लेकर अब महिला थाने पहुंची है।

ससुर जमाता था बड़ी पहचान का धौंस

इसके साथ महिला ने बताया कि उसके ससुर सरकारी नौकरी में थे, जो हाल ही में रिटायर हुए हैं। वो बड़े कर्मचारी नेता रहे हैं। कई राजनीतिक दलों के लोगों और अफसरों से जान-पहचान की धौंस दिखाते रहे हैं। इसकी वजह से महिला ने अब तक चुप्पी साधे रखी थी, जिसके बाद वो अब मामले में महिला थाने में शिकायत ले कर पहुंची है। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला थाने के जांच अधिकारियों ने बताया कि दूसरे पक्ष को बुलाकर मामले में पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर जल्द ही ससुराल वालों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।