फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली की आंखों से आंसू, पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाकर रोए

IPL 2025 का ऐतिहासिक समापन हुआ। 17 सीजन से ट्रॉफी नहीं जीत सकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को फाइनल हराकर पहला खिताब जीता। फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली की आंखों से आंसू निकल आए। वे पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाकर रोए। RCB के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के साथ कोहली ने जीत सेलिब्रेट की। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के यंगेस्ट प्लेयर बने। उन्होंने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। वहीं रियान पराग ने लगातार 6 छक्के लगाए।