ट्रक ड्राइवर की बेटी ने एशियन गेम्स में जीता मेडल, पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
भारत की विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 400 मीटर हर्डल रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 54.75 सेकेंड में रेस पूरी करके यह मेडल देश को दिलाया। 28 साल विथ्या यूएई की मरियम करीम और कजाखस्तान की एडेलिना जेम्स के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। मरियम ने 54.31 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड जीता जबकि एडेलिना ने 54.58 सेकेंड का समय लेकर सिल्वर हासिल किया।
विथ्या रामराज ने इसके रेस 400 मीटर हर्डल रेस का नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड अभी तक पीटी उषा के नाम था। उन्होंने 42 साल पहले रिकॉर्ड बनाया था। उषा के 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में बनाए 55.42 सेकेंड का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। अभी पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष हैं और एशियन गेम्स के लिए जापान में ही हैं।
विथ्या रामराज का इस एशियन गेम्स में दूसरा मेडल है। वह इससे पहले चार गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले इवेंट में सिल्वर जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं। भारत की अनु राघवन पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने 55.88 सेकेंड का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एशियन गेम्स में यह उनका कुल 5वां मेडल है। 2022 में उन्होंने 400 मीटर हर्डल में ब्रॉन्ज जीता था। इसके अलावा 4×400 मीटर के महिला और मिक्स्ड इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं।
A NEW CHAPTER IN INDIAN ATHLETICS! 🇮🇳🥉
Vithya Ramraj wins Bronze in the Women’s 400m Hurdles at #AsianGames2026, shattering legendary PT Usha’s National Record in the process! A historic run that makes the nation proud.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/IXCntDOoTH
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 28, 2026
विथ्या तमिलनाडु के तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली हैं। उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं और मां हाउस वाइफ हैं। उनकी जुड़वां बहन नित्या भी एथलीट हैं। विथ्या इंडियन रेलवे में नौकरी भी करती हैं। 2017 तक विथ्या 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट इवेंट्स में भी दौड़ती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने 400 मीटर हर्डल्स पर ध्यान देना शुरू किया।
