शीतकालीन सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. विपक्ष SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष की कोशिश है कि अहम बिलों पर चर्चा हो. बीते दिन यानी सोमवार को लोकसभा का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया था. सोमवार को सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में भारी हंगामा हुआ था. विपक्ष के लगातार शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी और अंत में पूरे दिन का कामकाज नहीं हो सका. लोकसभा को मंगलवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा था.
आज राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है . इस दौरान विपक्षी सांसदों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए. इससे पहले सोमवार को पूरा दिन हंगामेदार रहा. विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में लगा है. सरकार चाहती है कि अहम बिलों पर चर्चा हो.
