रायपुर कोर्ट परिसर में महिला का बवाल, वकीलों के चैंबर में घुसकर वकील पर फेंका चूना

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : रायपुर में अधिवक्ताओं के चैंबर में जमकर बवाल हुआ। यहां एक नाराज महिला वकीलों के चैंबर में घुसकर एक वकील पर भड़कतेह हुए पहले तो उस पर चूना फेंक दिया। इसके बाद हाथ में रखे डंडा से उस पर हमला करने की कोशिश करने लगी। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे वकीलों ने महिला को पकड़ा और वकील को बचाया।
रायपुर के अधिवक्ता कक्ष में वकील से नाराज महिला विवाद करते हुए उस पर चूना फेंक देती है। इसके बाद वकील पर भड़कते हुए जमकर विवाद करती है। इस दौरान आस-पास बैठे लोग महिला की इस हरकत को देख हड़बड़ा गए। महिला लगातार वकील पर चिल्ला रही थी और हाथ में पकड़ी छोटे डंडा से वकील को मारने की कोशिश कर रही थी। इस पूरे घटनाक्रम को जिसने भी देखा वो अचंभित रह गया।

महिला ने वकील पर चूना क्यों फेंका इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। कोर्ट परिसर में हंगामा करने के बाद महिला वहां से चली गई। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता चैंबर में विवाद की जानकारी मिली है। किसी महिला ने वकील पर सफेद पाउडर फेंका है। मैंने वकील से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका नंबर बंद आ रहा है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में वकील से चर्चा की जाएगी। कोर्ट परिसर में वकील के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है।