दिल्ली में कल से महिलाओं को मिलेंगे ₹2500, रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल पोर्टल लॉन्च होगा

राष्ट्रीय

दिल्ली में बीजेपी सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना का शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी सलाना आय 3 लाख रुपए से कम है और जो टैक्स नहीं देतीं। योजना का लाभ 18 से 60 साल तक की महिलाओं को मिलेगा जो सरकारी नौकरी नहीं करतीं और जिनको अन्य सरकारी वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है। महिला समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए सरकार 8 मार्च को एक स्पेशल पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी जहां महिलाएं अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जमा करके आवेदन कर सकेंगी। दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलगा। इसमें से करीब 50 प्रतिशत महिलाएं मतदाता हैं। सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा एकत्र कर रही है।

महिला समृद्धि योजना की शुरुआत के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 5 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। अगले साल योजना का बजट बढ़ाया जाएगा इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए अगले साल बजट बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी।