बीसीसीआई ने वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। डब्ल्यूपीएल 2024 ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन फरवरी से मार्च के दौरान हो सकता है। इसमें पांच टीमें हिस्सा लेंगी। सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 60 खिलाड़ियों को रिटेन और 29 को रिलीज किया गया।
वीमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की टीम खेलती है। खिलाड़ियों को रिलीज करने में गुजरात सबसे आगे है। उसके बाद 5.95 करोड़ रुपये पर्स में आ गए हैं। मुंबई ने कम खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। उसके पास 2.1 करोड़ रुपये आए है
डब्ल्यूपीएल का अगला सीजन कहां खेला जाएगा। फिलहाल तय नहीं हुआ है। इसका पहला सीजन मुंबई में खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था।