NTPC पावर प्लांट के कूलिंग टावर से नीचे गिरा मजदूर, मौत

क्षेत्रीय

कोरबा के NTPC पा‌वर प्लांट में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। वो काम करते वक्त कूलिंग टावर से नीचे गिर गया। जिसके चलते मौके पर ही उसकी जान चले गई। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। मामले में जांच जारी है।

केंदईखार निवासी चमार सिंह रोज की तरह सोमवार को भी काम करने आया था। वो सुबह 6 बजे की ड्यूटी में गया था। बताया गया कि वह काम कर रहा था। उसी दौरान कूलिंग टावर से नीचे गिर गया। 25 फीट ऊपर से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आस-पास मौजूद कर्मचारी उसे अस्पताल भी ले गए थे। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह दुर्घटना घटी।

दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भेज दिया है। चमार सिंह के भाई ने बताया कि उसके 6 बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।