दुनिया का सबसे बड़ा झुमका, जिसे 55 कारीगरों ने मिलकर 5840 घंटे में बनाया
अगर पूछा जाए कि दुनिया के सबसे बड़े झुमके का वजन कितना होगा है? तो शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए. पर दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक जोड़ी का अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनियाभर में अब तक का सबसे बड़ा झुमका है. इस झुमके को बनाने में 5840 घंटे लगे. जिसके लिए 55 कारीगरों ने कड़ी मेहनत की है. सोने का एक जोड़ी यह झुमका काफी चर्चा में है. इसे देखकर लोग हैरान रह गए.
‘मयूर सहस्र’ (‘एक हज़ार मोर’) नाम के 22 कैरेट सोने के झुमकों को ‘जॉयलुक्कास ज्वेलरी’ ने तैयार किया है. जिसका कुल वजन 16.514 किलोग्राम है. इस झुमके को 24 अक्टूबर को दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में ‘ज्वेल ऑफ जॉय बाय जॉयलुक्कास’ में प्रदर्शित किया गया. ज्वेल ऑफ जॉय मध्य पूर्व (Middle East) का सबसे बड़ा ज्वेलरी शोरूम है, जो अभी हाल में खुला है.
इसी के साथ इस झुमके ने दुनिया में सोने के सबसे बड़े और सबसे भारी झुमके का अपने दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम किया है. झुमके की लंबाई 1.215 मीटर और 0.682 मीटर व्यास है. इस झुमके को बनाने में 55 कुशल कारीगरों को कई महीनों तक काम करना पड़ा, जिसमें कुल 5,840 घंटे लगे.
रिपोर्ट के अनुसार, जॉयलुक्कास ज्वेलरी के सीईओ जॉन पॉल अलुक्कास ने बताया कि यह विचार कंपनी के UAE में बिताए चार दशकों और दुबई के विकास को करीब से देखने के अनुभव से आया है. उन्होंने कहा कि हम पिछले 40 वर्षों से UAE में हैं और हमने देखा है कि UAE और दुबई ने कितनी तरक्की की है.
हमने दुबई को कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखा है, इसलिए हमने सोचा कि हमें भी कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे हम दुबई को कुछ वापस दे सकें. कंपनी ज्वेलरी के क्षेत्र में कुछ ऐसा बनाना चाहती थी जो दुबई की उपलब्धियों में अपना योगदान दे सके. इसी के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सोने का झुमका बनाने का फैसला किया.
इन झुमकों का नाम मोर से लिया गया है, जो भारतीय संस्कृति में शालीनता, गर्व और सुंदरता का प्रतीक है. यह नाम एक पौराणिक कथा से जुड़ा है, जिसमें एक दिव्य मोर ने अपने एक हज़ार पंख गिरा दिए थे. हर पंख में एक प्रार्थना, इच्छा या सपना छिपा था. इस प्रदर्शनी में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक आधिकारिक निर्णायक ने अल मरी, जॉयलुक्कास ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जॉय अलुक्कास और जॉन पॉल को दोनों रिकॉर्ड्स के लिए प्रमाण पत्र सौंपे.
