दुनिया की सबसे खूबसूरत हिरण! नीली आंखें देखते ही मां ने तोड़ा नाता, मौत के बाद भी मशहूर
मिशिगन के एनिमल फार्म में साल 2015 में एक अनोखी हिरण ने जन्म लिया था. इसका नाम रखा गया ड्रैगन. इस हिरण का चेहरा सफेद रंग का था. साथ ही इसकी नाक पिंक और आंखें नीली थी. हटके लुक की वजह से जन्म के तुरंत बाद इसकी मां ने इससे नाता तोड़ लिया था. जब साल 2015 में एक छोटे से एनिमल फार्म में एक हिरण का बच्चा पैदा हुआ तो सबकी आंखें उसकी अनोखी खूबसूरती पर अटक गई. सफेद चेहरा, गुलाबी नाक और आकर्षक नीली आंखें– यह हिरण देखने में किसी परी कथा के किरदार जैसा लगता था. इसका नाम रखा गया ड्रैगन. लेकिन यही खूबसूरती उसके लिए अभिशाप बन गई थी.
ड्रैगन की इस खूबसूरती के पीछे एक दुर्लभ जेनेटिक कंडीशन था जिसका नाम है पिएबॉल्डिज्म (Piebaldism). पिएबॉल्डिज्म एक ऐसी स्थिति है जिसमें जानवर के शरीर में रंगद्रव्य (पिगमेंट) का निर्माण ठीक से नहीं हो पाता. सफेद पूंछ वाले हिरणों (White-tailed deer) में यह स्थिति बहुत कम देखने को मिलती है. ड्रैगन के मामले में यह कंडीशन इतनी स्पष्ट थी कि उसका पूरा चेहरा बर्फ की तरह सफेद हो गया था, नाक गुलाबी और आंखें नीली चमक रही थी. जन्म के कुछ ही देर बाद ड्रैगन की मां ने इसे अस्वीकार कर दिया. जंगली जानवरों में अक्सर असामान्य दिखने वाले बच्चों को मां खुद से दूर कर देती है. ड्रैगन की मां ने भी यही किया. बस यही से शुरू हुआ ड्रैगन का संघर्षपूर्ण जीवन.
फार्म के मालिकों को जब यह पता चला तो उन्होंने तुरंत ड्रैगन को अपने संरक्षण में ले लिया. वे उसे बोतल से दूध पिलाते, देखभाल करते और धीरे-धीरे बड़ा करते गए. ड्रैगन की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर पहुंचीं तो पूरी दुनिया उसकी दीवानी हो गई. लोग इसे “दुनिया की सबसे खूबसूरत हिरण” कहने लगे. हजारों यूजर्स ने इसे शेयर किया और कमेंट्स में लिखा– “यह तो फेयरिटेल से निकलकर आया लगता है”, “नीली आंखें देखकर दिल पिघल गया”. ड्रैगन जल्दी ही इंटरनेट सेंसेशन बन गया. हालांकि ड्रैगन का जीवन उतना लंबा नहीं रहा जितना लोग चाहते थे, लेकिन उसकी कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है. यह कहानी प्रकृति की विविधता, दुर्लभता और मानवीय करुणा का सुंदर मिश्रण है. फार्म मालिकों ने ना सिर्फ ड्रैगन को बचाया बल्कि उसे प्यार और देखभाल भी दी जिसकी उसे अपनी मां से नहीं मिली.
