ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, इसकी कीमत में खरीद सकते हैं 40 मर्सडीज
कोई गाय कितनी कीमत में बिकती है. 5 लाख, 10 लाख, अधिकतम 25 लाख, 50 लाख. दुनिया में एक ऐसी गाय भी है जिसकी कीमत से आप 40 मर्सडीज खरीद सकते हैं. 2 प्राइवेट जेट खरीद सकते हैं. बंगला खरीद सकते हैं. 4-5 किलो सोना खरीद सकते हैं. दस साल तक फाइव स्टार होटल में रह सकते हैं. दुनिया के कई देशों की यात्रा कर सकते हैं. इस गाय का नाम है वियाटिना-19. यह दुनिया की सबसे महंगी कीमत में बिकने वाली गाय है.
यह गाय नेल्लोर नस्ल की है, जिसकी जड़ भारत की हैं. इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये है. यह गाय ब्राजील में पाई जाती है. ब्राजील में करोड़ों गाय हैं लेकिन यह गाय सबसे अलग है. यह गाय बिल्कुल सफेद बर्फ जैसी होती है.
इस गाय का वजन करीब 1100 किलोग्राम है. इसकी शारीरिक बनावट बहुत ही अलग है. सफेद फर, ढीली त्वचा, बड़ा सा कंधा. देखने में बहुत ही सुंदर होती है. भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इस नस्ल की गाय मिलती है. वियाटिना-19 जब 40 करोड़ में बिकने तो इसकी उम्र 4 साल 5 महीने थी. इतना ही नहीं, ‘मिस साउथ अमेरिका’ का टाइटल भी जीत चुकी थी. दुनिया के कई देशों में इसके बछड़े भेजे गए हैं.
नेल्लोर नस्ल की गाय की दूध देने की क्षमता किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होती. यह सही है कि दूसरी गायों का दूध आमतौर पर ज्यादा गर्म मौसम में कम हो जाता है लेकिन नेल्लोर नस्ल की गाय अलग है. इनकी इम्युनिटी भी काफी बेहतर होती है. बीमार बहुत कम पड़ती है. यही वजह है कि इस नस्ल की गाय दुनियाभर में लोकप्रिय हैं.
दुनियाभर में इस गाय का भ्रूण निर्यात होता है. इसकी बनावट असाधारण है. इससे उच्च नस्ल के पशु पैदा किए जाते हैं. यह गायों की भावी नस्लों के लिए एक बेशकीमती विरासत है. यह एक बार में 25 लीटर दूध देती है जो कि सामान्य गायों से दोगुने से ज्यादा है. यह चारा-पानी को बहुत लंबे समय तक स्टोर कर लेती है. शरीर बीमारियों से बहुत कम प्रभावित होता है.
