WPL: गुजरात जायंट्स की चौथी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

खेल

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के सीजन-3 में गुजरात जायंट्स ने चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 3 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना कर टारगेट को हासिल कर लिया।
गुजरात की बल्लेबाज हरलीन देओल ने 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस जीत के साथ गुजरात जायंट्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स हार के बावजूद 10 पॉइंट के साथ टॉप पर बरकरार है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान मैग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान मैग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 54 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी हुई। शेफाली वर्मा मेधना सिंह की गेंद पर आउट हुईं। उन्होंने 27 गेंदों पर 40 रन बनाए। शेफाली के आउट होने के बाद एक तरफ से विकेट गिरते रहे। वहीं मैग लैनिंग ने तेज पारी को जारी रखा।उन्होंने 57 गेंदों पर 92 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का लगाया। गुजरात जायंट्स के लिए मेघना सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं डिएंड्रा डॉटिन ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

178 रनों का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स का पहला विकेट 4 के स्कोर पर गिर गया था। शिखा पांडेय ने ओपनर दयालन हेमलता को आउट कर गुजरात का पहला विकेट लिया। इसके बाद हरलीन देओल ने बेथ मूनी के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 गेंदों पर 85 रन की पार्टनरशिप हुई। मिन्नू मनी ने बेथ मूनी को आउट किया। मूनी ने 35 गेंदों पर 44 रन बनाए। इसके बाद हरलीन ने कप्तान ऐश गार्डनर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की।